फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के कोच संख्या एस-3 में दरवाजे के पास बुधवार को एक युवक मृत अवस्था में मिला। दानापुर कंट्रोल की सूचना पर स्थानीय स्टेशन के जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि यात्रियों के अनुसार मृतक मुग़लसराय से पहले ही उस बोगी में मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक की पहचान आसाम प्रांत के घिलाधारी थाना क्षेत्र के घरीगढ़ गांव निवासी गणेश ओरंग (23) के रूप में हुई है। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें