फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर छात्रा के साथ छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को पिता के साथ हाईस्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा के साथ एक दबंग छात्र उससे छेड़खानी करने लगा। वाकया उस समय हुआ जब परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रा बाइक से घर जाने के लिए विद्यालय परिसर से निकल रही थी। पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी। वहां पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। उधर, पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र के विरूद्ध मुकदमा दर्जकर पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षा देने जमानिया कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा पिता के साथ बाइक से आई थी। वह परीक्षा देने के बाद कक्षा से निकल रही थी कि उसके गांव का रहने वाला एक छात्र उसके पास पहुंचा और उसे रोका। वह भी हाईस्कूल की परीक्षा देने आया हुआ था और परीक्षा के दौरान भी छात्र उससे अश्लीलता कर रहा था। परीक्षा समाप्त होने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर एक कागज पर लिखकर छात्रा के हाथ में जबर्दस्ती देने लगा और मना करने पर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर वह वहां से भागने की फिराक में था। तभी छात्रा अपने साथ हुई इस घटना की पूरी जानकारी पिता को दी और इसके बाद पीड़िता के पिता उस मनबढ़ छात्र की तलाश करने लगे। इस बीच घटना की सूचना सुहवल थाने को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई। तभी पुलिस वाहन को देख छात्र वहां से भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उससे पूछताछ की और थाना ले आई। जबकि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ छेड़खानी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छात्र को जेल भेज दिया। इस संबंध में सुहवल थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित छात्रा और आरोपी छात्र दोनों एक ही सेंटर पर परीक्षा देने आते थे। परीक्षा उपरांत दबंग छात्र एक तरफा प्यार का इजहार करते हुए छात्रा संग जबर्दस्ती छेड़खानी करने लगा। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर के पर आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें