फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंगानी और कंदला में खनन विभाग की दबिश

विज्ञापन
mining - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के नदी-नालों का सीना छलनी करने वालों की अब खैर नहीं। खनन विभाग चंबा ने नदी-नालों से अवैध रूप से रेत, बजरी और पत्थर निकालने वालों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत खनन विभाग ने सुरंगानी और कंदला में दबिश दी। इस दौरान आधा दर्जन ट्रैक्टरों के चालान काटे गए। विभाग अब ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ न्यायालय मेें केस दर्ज करवाएगा। न्यायालय से ही इनके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब हो कि नदी-नालों और खड्डों में अवैध खननकारी पैसे कमाने के चक्कर में रेत, बजरी और पत्थरों का कारोबार कर रहे हैं। इससे नदी-नालों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराना शुरू हो गया है। वहीं, खनन विभाग ने समय-समय पर लोगों को नदी-नालों और खड्डों में अवैध खनन न करने के बारे में भी लोगों को हिदायत दी जाती है। बावजूद इसके जिले के नदी-नालों में अवैध खनन का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। इस बारे में खनन विभाग चंबा के पास भी कई शिकायतें पहुंची है। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने अवैध खनने करने वालों पर शिकंजा कसने का फैसला लिया है। खनन विभाग की टीम को मौके पर देख वहां से कुछ अवैध खननकारी भाग खड़े हुए। वहीं, खनन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि अगर दोबारा नदी-नालों और खड्डों में अवैध खनन करते हुए पकडे़ जाते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवा दी जाएगी। प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, प्रकाश चंद, दिलीप कुमार, योगराज, संजीव कुमार, कमलेश कुमार, राजसिंह, होशियार चंद और अंबिया राम का कहना है कि नदी-नालों और खड्डों में अवैध खनन करना कानूनी जुर्म है। बावजूद इसके कई लोग पैसे कमाने के चक्कर में जान हथेली में रखकर अवैध खनन कर हैं। प्रबुद्घ नागरिकों ने ऐसे अवैैध खननकारियों पर शिकंजा कसने की आवाज बुलंद की है। जिला खनन अधिकारी ज्योति पुरी ने बताया कि नदी-नालों और खड्डों में अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम ने सुरंगानी और कंदला में दबिश दी है। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन ट्रैक्टरों के चालान काटे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें