फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीपीआरओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। विकासखंड के डोड़सर गांव में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय निर्माण में हुई अनियमितता की जांच रविवार को एडीपीआरओ बृजेश मौर्या के नेतृत्व में पहुंची टीम ने की। एक सप्ताह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण में अनियमितता पाई थी। इस पर ग्राम प्रधान और सचिव को फटकार लगाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे को तत्काल प्रभाव से ग्राम निधि पर रोक लगाने के साथ जांच कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

सीडीओ के कड़े तेवर को देख जिला पंचायतराज अधिकारी लालजी दूबे ने एडीपीआरओ बृजेश मौर्या के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम का गठन कर जांच करने का निर्देश दिया। गांव पहुंची जांच टीम ने शौचालय का सत्यापन शुरू किया तो दर्जनों शौचालय में उपले रखे मिले। कहीं शौचालय का निर्माण ही नहीं था और पैसा उतार लिया गया था। जांच टीम को देख ग्रामीण सकते में दिखाई पड़े। मालूम हो कि गांव के ही विजयकांत तिवारी, जदुनंदन यादव, विनोद राजभर, रामानंद यादव, कमलाशंकर राजभर ने ब्लाक स्तर से लेकर मुख्यमंत्री तक पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि वित्तीय वर्ष 2014- 15 में कुल 530 शौचालय निर्माण के लिए धन तो उतार लिया गया लेकिन गांव में मात्र तीन सौ शौचालय का निर्माण हुआ है। जांच टीम में एडीपीआरो बृजेश मौर्य, रणविजय, क्षमा राय, अभय गुप्ता, दीपक सिंह, गौरव, संदीप पांडेय, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें