फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलाने के तरीके देखने और सिखने में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रायफल चलाने के तरीके को देखने और सीखने के चक्कर में एक होमगार्ड की सांस टूट गई। जबकि पास खड़ा सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी सिपाही पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस महकमे के आला अफसरों का मानना है कि रायफल से छेड़छाड़ के बाद इस घटना से आरोपी सिपाही के भी होश उड़ गए और वह अपनी बचाव में लोगों के बीच सफाई दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त तीनों एक तख्त पर बैठकर रायफल चलाने का तौर-तरीका सीख रहे थे। रायफल चलाना जानना और सिखना काफी खतरनाक साबित हुआ। रायफल से गोली निकलते ही होमगार्ड को मौत की नींद सुला दी, तो दूसरा मौत और जिंदगी के बीच जूझने को मजबूर हो गया है और खुद सिपाही होमगार्ड की मौत का आरोपी बन गया। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि होमगार्ड के शव का निरीक्षण करने पर यह पता चला है कि गोली जंघा और कमर के बीच की मांसपेशी को चीरती हुई बाहर निकली और सफाई कर्मी के पेट चिरती हुई चली गई। हालांकि होमगार्ड को जिस स्थान पर गोली लगी है, उससे मौत होने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में मौत के दो ही कारण हो सकते हैं, भयवश हृदयगति रूकने से अथवा ज्यादा अत्यधिक रक्तस्राव होने से। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच होने के साथ कानूनी कार्रवाई होगी। हालांकि अभी तक इस प्रकरण होमगार्ड के परिवार अथवा सफाईकर्मी के घर वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें