फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवकों ने विवाह में डाला खलल, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव में शुक्रवार की देर रात एक शादी समारोह में कुछ शरारती तत्वों ने बरात में आए एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। ऐसा तब देखने को मिला जब किसी मामूली बात को लेकर लड़की के पड़ोसी युवकों ने बरात में आए एक युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तबतक शरारती युवक मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में लड़की के परिवार वालों ने एक नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव में इसी थाना क्षेत्र के धनेशपुर से बरात आई थी। रात में बराती नाचते-गाते लड़की के दरवाजे पर पहुंचे। द्वारपूजा के बाद मंडप में शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर लड़की पक्ष के कुछ पड़ोसी युवकों ने बरात में आए जयराम यावद को मारने-पिटने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग बीच-बचाव करने में जुट गए, लेकिन युवक काफी उग्र थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए तथा मामले को शांत कराया। इस बीच मौका पाकर मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि बारात में आने के दौरान मारपीट करने वाले युवकों की बराती जयराम से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। शायद इसी बात को लेकर उन्होंने मारपीट किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि लड़की पक्ष के रामबचन यादव द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर एक नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें