फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। क्षेत्र के भदोही-बाबतपुर मार्ग स्थित भकोड़ा मोड़ के पास शनिवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि मानिकपुर निवासी फूलचंद्र पाठक (60) और उनके रिश्तेदार हरिश्चंद्र मिश्र बाइक से चौरी की तरफ आ रहे थे। भकोड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से गिरकर बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी भदोही में भर्ती कराया, जहां हरिश्चंद्र की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों मौके से भाग रहे बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें