जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव के पास सोमवार को जमानिया से दिलदारनगर की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नरियांव गांव निवासी कोतहल (35) ईट भट्ठे से ईंट लेकर जा रहा था। तभी दिलदारनगर से जमानिया की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बचने के लिए सड़क की पटरी पर ट्रैक्टर को उतारा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चालक कोतहल और ांची प्रांत निवासी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी बरुइन पर तैनात डॉ. तपिश कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।