फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा शिमला में थाने के पास दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश सचिवालय के समीप छोटा शिमला पुलिस थाने के बगल में एक मोबाइल दुकान के ताले तोड़ कर चोरों ने हजारों के मोबाइल चोरी कर लिए हैं। छोटा शिमला से कसुम्पटी की ओर जाने वाली सड़क में थाने के ठीक पीछे एक दुकान में चोरी कर चोर भाग गए। चोरी की भनक पुलिस को भी नहीं लगी। हालांकि थाना पुलिस रात को गश्त भी करती है। इस चोरी ने स्मार्ट पुलिस के दावों की पोल खोल दी है। सोमवार सुबह दुकानदार विशेश्वर नाथ ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। कहा कि दुकान से 19 मोबाइल चोरी किए गए हैं। इनकी कीमत हजारों में है। थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। सोमवार देर शाम तक पुलिस के हाथ चोरी को लेकर कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें