फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा तोड़कर बैंक में घुसे चोर, नहीं मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सैदपुर थाना क्षेत्र के भीमापार बाजार में स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

भीमापार बाजार स्थित बैंक रोज की तरह गुरुवार की शाम को बंद हो गया। रात में किसी समय चोर बैंक में लगे एग्जास्ट पंखे को तोड़कर अंदर घुस गए। बैंक में चोरी का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह बैंक खुलने पर कर्मियों की इसकी जानकारी हुई। इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को दी गई। शाखा प्रबंधक इंद्रलोक राम ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि चोर कुछ ले नहीं गए हैं। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। उसमें कुछ लोग नजर आए। इसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें