फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पूर्व प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा गांव के सामने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर गुरुवार को एक कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। संयोग रहा कि घटना में बाइक चालक पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

धनईपुर के पूर्व प्रधान सुदर्शन यादव किसी आवयश्यक कार्य से अपनी बाइक से स्थानीय बाजार गए हुए थे। जैसे ही वह रामपुर बंतरा गांव के सामने पहुंचे वाराणसी की ओर से आ रही एक कार ने पीछे से धक्का मार दी। इस घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग रहा की बाइक चालक पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए। बाइक चालक पूर्व प्रधान हेलमेट पहने हुए थे। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पूर्व प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें