कासिमाबाद (गाजीपुर)।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ जबरदस्ती छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 जनवरी को शाम 7 बजे युवती को जबरदस्ती तीनों युवक मिलकर कहीं लेकर चले गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद 29 जनवरी को लड़की के पिता को जानकारी मिली कि गांव के ही तीन लोगों ने उसे अपने घर में बंद करके रखा है तथा उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर बुधवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो जाएगी।