भक्सी रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को अप रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों और रेल कर्मचारियों की भीड़ लग गई। रेल कर्मियों ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी हुई है।
रेलवे क्रांसिग के की-मैन बुधवार को रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान अप लाइन के ट्रैक के पास एक युवक का शव दिखाई दिया। शव मिलने की जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रेल कर्मियों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। घटना की जानकारी होते ही स्टेशन अधीक्षक ने मेमो भेजकर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक के पास से मिले मोबाइल से शिनाख्त बिहार प्रांत के भोजपुर जिले के पियरो थाना क्षेत्र स्थित घरपड़ी गांव निवासी रविंद्र सिंह(35वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन कुछ देर बाद थाने पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक रायबरेली रहकर काम करता था। वह दीपावली और छठ मनाने के लिए घर आ रहा था। पुलिस परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।