फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अतरौला गांव निवासी विवाहिता की बुधवार देर शाम उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वाले रात को ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चाचा की ओर से जहर देकर विवाहिता की हत्या करने की तहरीर देने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मरदह क्षेत्र के सिंगेरा गांव की रहने वाली मनती देवी (35) की शादी दुल्लहपुर क्षेत्र के अतरौला गांव निवासी विनोद राजभर के साथ हुई थी। एक सप्ताह पूर्व मनती देवी संदिग्ध अवस्था में घायल हो गई थीं। परिवार के लोग वाराणसी में उपचार करा रहे थे। बुधवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। मौत की जानकारी होते ही विवाहिता के मायके के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि ससुराल के लोगों ने जहर देकर देकर मनती की हत्या की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा बाढ़ू राजभर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मनती की ससुराल के लोगों ने जहर देकर हत्या की है। थाना प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि नमती की मौत किन कारणों से हुई है। रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें