फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठग लिया नौ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से नौ लाख रुपये की ठगी का मामला उजागर हुआ है। नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव की तारा देवी की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज विनोद कुमार राय को उसके घर से गिरफ्तार भी कर लिया। महिला ने बताया दो वर्ष में जालसाज ने बेटे को दानापुर रेलवे मंडल में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये लेकर एक फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान करीब दो वर्ष पहले बजरंग कॉलोनी का रहने वाला विनोद कुमार राय पुत्र राम नारायण राय (57) गगरन गांव के ओंकारनाथ की पत्नी तारा देवी से मिला। उसने बताया कि उसकी रेलवे के दानापुर मंडल में काफी जान पहचान है और उसके बेटे को वहां नौकरी दिलवा सकते हैं। इसके लिए उसने धीरे- धीरे करीब नौ लाख रुपये वसूल भी लिए। बाद में उसने बेटे को एक ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। जब युवक उस कागजात को लेकर दानापुर के विभागीय कार्यालय में पहुंचा तो पता चला कि वह कागज फर्जी है। उस युवक को कोई नौकरी नहीं मिली है। इस पर वह घर वापस आ गया। जानकारी मिलने के बाद तारा देवी जालसाज व्यक्ति से मिली तथा नौकरी के नाम पर दी हुई धनराशि को वापस मांगने लगी। उनका आरोप है कि जालसाज ने कई बार पैसा वापस करने के लिए घर तथा अन्य जगहों पर बुलाया लेकिन धन वापस नहीं किया। मोबाइल से बातचीत में विनोद कुमार राय ने चार लाख 50 हजार रुपये देने के लिए बुलाया, लेकिन धनराशि नहीं दी। उन्होंने जालसाज के खिलाफ थाने में तहरीर दिया कि जिस पर पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। वह काफी शातिर दिमाग का व्यक्ति है। इस मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें