फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचा बीडीओ का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी एवं अयोध्या के अमानीगंज में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जनार्दन प्रसाद(55) का शव मंगलवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। जनार्दन प्रसाद की सोमवार को अयोध्या से लखनऊ जाते समय फैजाबाद के रुधौली के रुधौली बाजार के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव मंगलवार को कमालपुर गांव पहुंचा।
फैजाबाद के परियोजना निदेशक डीआरडीए कमलेश सोनी, जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह , उपायुक्त मनरेगा नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी , उपायुक्त एन आर एल एम राम बहाल यादव, खण्ड विकास अधिकारी श्रीकृष्णा, खण्ड विकास अधिकारी केडी भारती, जौनपुर के जिला विकास अधिकारी दयाराम, खंड विकास अधिकारी बदलापुर रमाशंकर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज सतीश चन्द्र पाण्डेय , खण्ड विकास अधिकारी डोभी रामदरश चौधरी , खण्ड विकास अधिकारी मुंगराबादशाहपुर पीयूष कुमार सिंह , खण्ड विकास अधिकारी बक्शा राम सुन्दर भारती आदि उनके घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

सड़क हादसों में आठ घायल
खेतासराय/मडिय़ाहूं। खेतासराय और मडिय़ाहूं क्षेत्र में मंगलवार को हुए अलग अलग हादसों सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेतासराय से सवारी लेकर टेम्पो शाहगंज जा रहा था। टेंपो खेतासराय कस्बे में स्टेट बैंक शाखा के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही टेपो पलट गया। उसमें सवार चालक दददू (25) निवासी खेतासराय, हीरालाल (40), उनकी पत्नी सरला देवी (37) निवासी दण्डसौली, सीनू बेगम (40) निवासी केराकत , मठ्ठी बेगम (50) निवासी शाहगंज, आजाद (18) निवासी मैनुद्दीनपुर घायल हो गए । सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

उधर नेवढिय़ा निवासी जिलाजीत (72) अपने पड़ोसी प्रदीप कुमार की बाइक पर बैठकर गैस सिलेंडर लेने मडिय़ाहूं आ रहे थे। वे शिवपुर बाईपास तिराहे पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। बाइक पर पीछे बैठे जिलाजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि प्रदीप को मामूली चोट आई है। घायल जिलाजीत को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें