फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के मौधा पुलिस चौकी के पास सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

नसीरपुर (बंगालीपुरा) निवासी किसान राममूरत राम (66) रोज की तरह सोमवार की भोर में भी घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान मौधा-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित मौधा पुलिस चौकी के पास करीब साढ़े पांच बजे कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने से राममूरत की मौके पर ही मौत हो गई। टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे राममूरत को मृत देखा तो इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को दी। जानकारी होते ही बदहवास होकर परिवार वालों संग ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को थाने ले गई और आवश्यक कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना से जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांववासी शोक में डूब गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र हनुमान राम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें