फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। फुटबाल मैच के दौरान बुधवार को हुई कहासुनी के बाद गुरुवार की देर शाम गहमर थाना क्षेत्र के अमौरा और गोड़सरा गांव के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी और विवाद को शांत कराया था। इस मारपीट में पुलिस ने कई युवकों को चिह्नित किया था। शुक्रवार को अवांछनीय तत्वों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कुलभूषण ओझा ने बताया कि मारपीट के मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों के संभावित 50 लोगों को पाबंद करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर गांवों में पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें