फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील मुख्यालय से लगभग सौ मीटर की दूरी पर यूनियन बैंक के पास सतरामगंज बाजार में भदौरा-दिलदारनगर नहर मार्ग पर रविवार की शाम 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण धू - धू कर के जलने लगा। इससे राहगीरों के साथ ही आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। व्यापारियों ने विद्युत केंद्र सेवराई पर फोन कर सप्लाई बंद कराया। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना को लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष था। उनका कहना था कि ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगी। बावजूद इसके, विभाग द्वारा अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इसी तरह से ट्रांसफार्मर में आग लगती रही तो किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें