फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश और हेरोइन तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के टॉप फाइव बदमाश तथा हेरोइन तस्कर जितेंद्र कुमार बिंद उर्फ छठिया को पुुलिस टीम ने बुधवार को ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 15 लाख रुपये की 150 ग्राम हेरोइन बरामद कर लिया। एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान इसका खुलासा किया। भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की जिले के टॉप फाइव, हेरोइन तस्कर तथा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र कुमार बिंद उर्फ छठिया रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट से वन विभाग होते हुए ओवरब्रिज के तरफ आ रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी करके बदमाश के आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह भागना चाहा, लेकिन पुलिस टीम उसे धर दबोची। तलाशी लेने के बाद उसके पास से पुलिस ने 15 लाख की 150 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस कामयाबी पर एसपी ने टीम को पांच हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार जितेंद्र कुमार बिंद रेलवे स्टेशन के आस-पास के क्षेत्रों में लूटपाट और चोरी की घटना को अंजाम देता था। इसके खिलाफ कोतवाली और सिटी रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी पुुलिस द्वारा उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें