फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के हसनपुर गंगौली गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में झुलसने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हसनपुर गंगौली गांव निवासी जितेंद्र राम की पत्नी संजू देवी 24 अपने कमरे में सोए हुई थी। जबकि पति जितेंद्र राम दूसरे कमरे में और सास-ससुर घर के बाहर सोए हुए थे। रात हकरीब एक बजे विवाहिता के कमरे से धुुंआ निकलता देख परिजनों की नींद टूट गई। धुुंआ निकला देख परिजन शोर मचाने लगे। आवाज सूनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने इस घटना की जानकारी मायके पक्ष और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विवाहिता के कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतका के पिता रवींद्र राम ने बताया कि वर्ष 2014 को जितेंद्र राम से की थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें