फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह देवल तिराहे के पास विवाहिता की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। गहमर थाना क्षेत्र के देवल निवासी ओम प्रकाश चौधरी की पत्नी नेहा चौधरी (20) का शव बीते 20 मार्च को उसके कमरे में पंखे पर रस्सी के सहारे लटकता मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में विवाहिता के पिता क्षेत्र के बारा गांव निवासी महेंद्र चौधरी ने अपने दामाद ओमप्रकाश और उसकी भाभी के खिलाफ दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि गला दबने से नेहा की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को सुबह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को सूचना मिली हत्यारोपी ओम प्रकाश देवल तिरारा के पास के मौजूद है। इसके तत्काल बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ओमप्रकाश भागने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कुलभूषण ओझा ने बताया कि आरोपी पति ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी आरोपी ओमप्रकाश की भाभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें