फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व लूटपाट का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के कपूरपुर देहाती मोहल्ले में दस दिन पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल संचालक को मारपीट कर घायल करने के बाद 2300 रुपये नगदी, सोने की चेन तथा अन्य सामान लूट ले गए थे। वारदात के बाद कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करती रही। बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी खुलेआम घमकी दे रहे हैं। इससे कोतवाली पुलिस की भूमिका सवाल खड़े हो रहे हैं। रेवतीपुर गांव निवासी मेडिकल संचालक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुनिका श्रीवास्तव के नाम से शहर कोतवाली के कपूरपुर देहाती मोहल्ले में एक जमीन रजिस्ट्री कराई थी, जिसका दाखिल खारिज तक हो चुका है। बीते 16 मार्च 2019 को वह अपनी जमीन पर मिट्टी डलवा रहे थे। बीच दो बाइक पर सवार पांच लोग वहां पहुंचे और जमीन पर मिट्टी गिराने से रोक दिया तथा निर्माण से पहले एक लाख रुपये की मांग करने लगे। पैसा देने से इंकार करने पर दबंगों ने मेडिकल संचालक राजेश कुमार की पिटाई शुरू कर दी। मारने-पीटने के बाद उनके पास से 23000 रुपये और गले से सोने की चेन छीन लिया। इस बीच पुलिस का हूटर और आसपास के लोगों की शोर सुनकर हमलावर वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित लहूलुहान स्थिति में कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। जिला अस्पताल में इलाज के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करती रही। काफी समय बीतने के बाद पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी पुलिस कप्तान डा. अरविंद चतुर्वेदी को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन अब तक मामले का न तो खुलासा किया गया और न आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें