औड़िहार। थाना कोतवाली सैदपुर क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर हथिनी ग्राम के सन्निकट गांगी नदी के किनारे शुक्रवार को पूर्वांह्न 11.30 बजे 70 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव मिलने की भनक लगते ही आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोटो आदि कराने के उपरांत पंचनामा कराया तथा शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।