फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के अलावा साइबर सेल जांच में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण में धांधली का मामला
विज्ञापन

---

प्रशासन के साथ ही साइबर सेल जांच में जुटा
- धांधली में 40 से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की टीम ने सरकारी राशन वितरण में धांधली की जांच तेज कर दी है। राशन वितरण की इस धांधली में 40 से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है। जिनकी पहचान की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद साइबर सेल भी इसकी जांच में जुट गया है। अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा।
प्रदेश भर में आधार नंबरों के साथ छेड़छाड़ कर खाद्य सुरक्षा योजना से राशन की धांधली की गई। एक आधार नंबर से एक माह में कई बार राशन लिया गया। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने जांच कर शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ नोएडा और दादरी में मामला दर्ज कराया था। मामले में प्रशासन की तीन टीम जांच कर रही है। बताया गया है कि शासन से जो रिपोर्ट आई है, उसमें 40 से अधिक लोगों के इस धांधली में शामिल होने का जिक्र गया है। तीनों टीम इन सभी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अफसर इस संबंध में कुछ बोलने से बच रहे है। अफसरों का कहना है कि जांच में जो नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। दादरी कोतवाली के प्रभारी रामसेन का कहना है कि मामला साइबर क्राइम का है। साइबर सेल इसकी जांच कर रही है।

कोट
अभी जांच चल रही है। जांच में जिनका नाम सामने आएगा, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - आरएन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें