फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक मात्रा में दवा खाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के लौलेहरा निवासी एक युवक ने रविवार को खुराक से अधिक मिर्गी की दवा खाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के पीछे पति को छोड़ कर पत्नी के मायके जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

लौलेहरा गांव निवासी अशोक कुमार (22) मिर्गी का मरीज था। रविवार की शाम उसने अधिक मात्रा में मिर्गी की दवा खा लिया, जिससे हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे एक चिकित्सक के पास ले गए जहां उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रात में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की मानें तो अशोक कुमार लालचंद राम का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी चार महीने पूर्व चांदनी से हुई थी। अशोक को अक्सर मिर्गी का दौरा आता था। इसको लेकर अक्सर पति और पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। दो माह पूर्व पत्नी अशोक को छोड़ कर हमेशा के लिए अपने मायके चली गई। इसके बाद से अशोक परेशान रहने लगा था। उसने इलाज से ठीक होने की बात कह कर पत्नी चांदनी को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी। शायद इसी परेशानी को लेकर उसने पूरी शीशी की दवा खा लिया और हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें