घोरावल। कोतवाली क्षेत्र में मारपीट के आरोप में सोमवार को पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कन्हारी गांव में सोमवार को विवाद में गोविंद सिंह (20) पुत्र छोटकऊ प्रसाद के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट किया। घायल गोविंद का सीएचसी में उपचार हुआ। गोविंद सिंह की तहरीर पर राजेंद्र पुत्र मटुकधारी, सागर पुत्र मालाधारी, संतोष पुत्र रामअनुज व काशी पुत्र साहब लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने राजेंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर कन्हरा गांव में दीनानाथ (35) पुत्र शारदा प्रसाद के साथ खेत के विवाद को लेकर परिवारीजनों ने मारपीट की। दीनानाथ का सीएचसी में इलाज हुआ। दीनानाथ की तहरीर पर शारदा प्रसाद , रामनाथ , साहब लाल व सीता पत्नी रामनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। शारदा प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया। डोमख़री निवासी राजू शुक्ला को खेत का मेड़ काटने के विवाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया।