कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार की रात जंगल गई थी। काफी देर तक भी किशोरी के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। इसके बाद परिवार के लोगों ने गांव के युवक के खिलाफ तहरीर देकर तमंचे के बल पर घर में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।