फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में बीते दिनों जमीनी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया था। उनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस के दबाव की वजह से तीनों आरोपियों ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि बीते चार मार्च की रात करीब आठ बजे सुखडेहरा गांव निवासी सचिन राम (25) को जमीनी रंजिश को लेकर उस समय तीन बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार कर घायल कर दिया गया था, जब वह खेत से घर आ रहा था। घायल को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। घायल के पिता रामनिवास राम ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटते हुए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। बताया कि पुलिस के इसी दबाव की वजह से शनिवार को तीनों आरोपियों आशू राय, सर्वेश राय और सोनू राय ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें