फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मोबाइल व रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के करमपुर मोड़ के पास रविवार की रात एक जनरल स्टोर के दुकानदार से एक मोबाइल और चार हजार रुपये बदमाश लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग से होते हुए फरार हो गए। वारदात सिधौंना - पोखरा मोड़ के बीच की है। इस सड़क पर आए दिन अपराध होता रहता है। इलाके में अपराध बढ़ने की वजह से लोग डरे- सहमे हुए हैं। इलाके के गोठौली निवासी नंदलाल राजभर (30) का करमपुर मोड़ पर एक जनरल स्टोर की दुकान हैं। रविवार को वह अपने दुकान से साइकिल चला कर घर जा रहा था। जैसे ही वह आगे बढ़ा कि मुंह बांधे तीन युवकों ने मोटर साइकिल से ओवरटेक कर उसकी मोबाइल छीन लिया। नंदलाल जब तक शोर मचाता एक लुटेरे ने देशी तमंचा निकाल कर उसके मुंह में डाल दिया। नंदलाल बिल्कुल शांत होकर खड़ा हो गया। मारपीट के बाद लुटेरों ने बड़े आराम से उसके जेब में रखे चार हजार रुपये और उसकी मोबाइल लेकर फरार हो गया। किसी तरह वह घर पहुंचा और कई बार 100 नंबर पर डायल किया, लेकिन असफलता मिली। फिर उसने खानपुर थाने पहुंच कर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि करमपुर मोड़ के पास किसी दुकानदार से पैसा और मोबाइल छीनने की जानकारी अभी तक नहीं हुई है और न ही पीड़ित ने इस संबंध में कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें