फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा और युवक में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव में सोमवार की सुबह स्थानीय थाने के एक उपनिरीक्षक के साथ एक युवक द्वारा मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उप निरीक्षक की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कासिमाबाद 132 केवीए पावर हाउस से भांवरकोल के लिए पारेषण लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। खेतापुर गांव निवासी गोरखनाथ राम का खेत बगल के गांव नसीरुद्दीनपुर में पड़ता है। गोरखनाथ राम अपने खेत के बीचो-बीच पोल लगाने से मना कर दिया था, जिसके खिलाफ ठेकेदार आनंद मोहन सिंह आदि ने एसडीएम को पत्र देकर विरोध कर रहे किसान के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की थी। सोमवार को दिन में करीब 11 बजे उप निरीक्षक संदीप दुबे, दीवान योगेंद्र नाथ पांडेय, अवर अभियंता मुकेश पटेल के साथ नसीरुद्दीनपुर गांव पहुंचकर विरोध कर रहे युवक से बातचीत कर रहे थे। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उप निरीक्षक संदीप दुबे ने अपने तहरीर में लिखा है कि गोरखनाथ राम को बिजली का टावर (पोल) लगाने के लिए समझाया जा रहा था कि वह गाली-गलौज करने लगा। उसने मेरे साथ मारपीट कर मेरा बिल्ला उखाड़ लिया, जिसमें मुझे गंभीर चोटें आई। दूसरी तरफ गोरखनाथ राम का आरोप है कि खेत में मुझे अपना घर बनाना है। पोल न लगाने के लिए बार-बार अनुरोध कर रहा हूं। जब मैंने मना किया, तो दरोगा ने मुझे काफी मारा -पीटा और थाने में लाकर बंद कर दिया। इस संबंध में सीओ महमूद अली ने बताया कि युवक ने उपनिरीक्षक के साथ मारपीट किया है और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें