फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से 36 हजार नगदी सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरबरहना मुहल्ले में बुुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर एक मकान से 36 हजार रुपये नगद और लाखों के आभूषण उठा ले गए। घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह हुई जब वह घर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित ने शहर कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरबरहना मुहल्ला निवासी शकील आलम बुधवार की शाम अपने परिवार के साथ नोनहरा थाने के सम्मनपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी बीच भोर में उनका पड़ोसी राशीद ने फोन से सूचना दी की घर का ताला टूटा है और अंदर के दरवाजा खुले हुए हैं। यह सुनते ही शकील अपने परिवार के साथ सीधे अपने घर पहुंचा। वहां देखा कि उसके घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर के कमरे खुले हुए हैं और आलमारी भी टूटी हुई है। इतना ही नहीं आलमारी में रखा 36 हजार रुपये नगद, चांदी और सोने के आभूषण भी गायब थे। उधर चोरी की सूचना पाकर मुहल्ले के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित ने बताया कि नगदी सहित करीब तीन लाख के आभूषण और कीमती सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया है। इसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें