फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से भैंस की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के सामने गुरुवार की सुबह खेत में भैंस चरते समय टूटकर गिरे तार की जद में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने और जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आश्वासन देने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मिर्जापुर गांव निवासी चंद्रमा राजभर गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी भैंस को चराते हुए रामबड़ाई सिंह के खेत के पास पहुंचा। इसी दौरान पहले से टूटकर गिरे करेंट प्रवाहित तार की जद में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पशुपालक को मुआवजा देने और विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सुबह नौ बजे कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम होते ही आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाते हुए जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। इस पर एक घंटा बाद दस बजे जाम समाप्त हुआ। पीड़ित चंद्रमा राजभर ने दी गई तहरीर में लिखा है कि कई बार बिजली विभाग के जेई प्रेमचंद को फोन कर बताया गया, लेकिन चार दिन से टूटा तार जमीन पर ही पड़ा था और उसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी। संयोग अच्छा रहा कि कोई व्यक्ति उस तार की चपेट में नहीं आया। भैंस चरते हुए तार की चपेट में आ गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। उधर एक घंटा तक मार्ग जाम होने से आवागमन करने वालों परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें