फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, जेसीबी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के निरहु का पूरा गांव के पास सोमवार की देर रात टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की जद में आने से जेसीबी पर सोए सह चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि अरंगी गांव निवासी शेरबहादुर राजभर का पुत्र गंगासागर राजभर (25) जेसीबी का सह चालक था। सोमवार की रात वह निरहू का पुरा गांव में सड़क किनारे जेसीबी खड़ा कर उसके ऊपर सो गया। देर रात करीब एक बजे ऊपर से गुजरे हाईटेंशन का तार टूटकर जेसीबी पर गिर पड़ा, जिससे करेंट लगने से गंगासागर चीखने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकले, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराने के साथ ही डायल-100 पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिवार के लोग थाना पहुंचे। शव पर नजर पड़ते ही वह चीख-पुकार करने लगे। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में मृतक के पिता शेरबहादुर राजभर ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें