फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मारा, नगदी व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद/मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव के समीप गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को रोका और उन्हें चाकू मारकर उनके पास से मोबाइल और नकदी लूट लिए। दोनों घायलों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। घायल के भाई ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव निवासी चंदन चौहान (18) और तियरा निवासी छोटेलाल चौहान (20) हलवाई का कार्य करते हैं। शुक्रवार को परेवा गांव में आयोजित शादी कार्यक्रम में दोनों खाना बनाकर पैदल लौट रहे थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे बादशहपुर गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू से आतंकित कर उन्हें रोक लिया। युवकों के पास मौजूद मोबाइल और पर्स छीनने लगे। युवकों ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने चंदन के हाथ और पेट तथा छोटेलाल के पेट में चाकू मारकर एक मोबाइल और 1200 नकदी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। युवकों के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग पहुंच गए और आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायल चंदन के भाई अखिलेश चौहान द्वारा दिए गए तहरीर के आधार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें