फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देते पकड़ी गई विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात की एक घटना ने सबको अवाक कर दिया। गांव में नवविवाहिता अपने पति को शुक्रवार की रात दूूध में जहर डाल रही थी, इसी समय उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

एक गांव के युवक की शादी बीते पंद्रह मई को जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शुक्रवार को परिवार के लोग नई बहू को विदा कर घर ले आए थे। विदाई से पहले गुरुवार की रात शौच के बहाने नवविवाहिता घर से बाहर निकली और अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने का प्लान बनाया। प्रेमी ने पति को मारने के लिए सल्फास की डिबिया अपनी प्रेमिका को दे दी। शुक्रवार की रात वह पति के दूध में जहर मिलाकर डिबिया छिपाने की कोशिश कर रही थी कि पति ने देख लिया। पत्नी से डिबिया छीनते वक्त शोर सुनकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। शनिवार की सुबह विवाहिता के मायके वालों के देते हुए प्रधान के माध्यम से थाने में मामला पहुंचा। वहां पंचायत में में विवाहिता को रखने के लिए न तो ससुराल पक्ष राजी हुआ और न ही मायके पक्ष के लोग। वहीं प्रेमी ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की और कहा कि विवाहिता प्रेमिका को उसने पति को मारने के लिए जहर दिया था। उसके बाद प्रेमिका के साथ फरार होने की योजना थी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनों बालिगों की शादी कराने पर विचार थाने की पंचायत में किया जा रहा था। इस खबर को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें