फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने का गेट बंद कर करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिला। इस मौके उन्हें पत्रक सौंपते हुए नंदगंज के शादियाबाद मोड़ पर दिनदहाड़े की गई रोहित सिंह के हत्यारों को पकड़ने की मांग की गई। कहा कि बीच बाजार में सरेराह हत्या कर बदमाशों ने जिले में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी और पुलिस देखती रह गई। घटना नंदगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई। अपराधियों में प्रशासन का खौफ खत्म होता जा रहा है। चेतावनी दी कि बुधवार तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो संगठन के कार्यकर्ता थाने का गेट बंद कर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सिद्धांत सिंह करन, मनीष सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, तारकेश्वर सिंह, अखंड प्रताप सिंह, पंकज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें