फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपित चल रहे फरार, तनाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेणुकूट। नगर में रविवार की देर रात हुई मारपीट की घटना के बाद अभी भी वर्तमान व पूर्व चेयरमैन के समर्थकों में तनाव बरकरार है। दोनों पक्षों के लिखाये गए मुकदमे में नामजद सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह की ओर से भी दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है, जिसमें पिपरी के नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के भाई अखिलेश प्रताप सिंह का भी नाम डाला गया है। इससे पिपरी नगर के लोगों में असंतोष है। अध्यक्ष के भाई अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि वह उधर से गुजरने के दौरान सिर्फ दर्शक की भूमिका में खड़े थे। इसके बावजूद पुलिस ने उनका नाम डाल दिया है, जो बिल्कुल गलत है। उनका उस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद पुलिस ने उनका नाम डाल दिया है। उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए अपना नाम हटाने की मांग की है। उधर मामले की विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले को खंगाला जा रहा है और गिरफ्तारी का प्रयास भी चल रहा है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें