फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने किशोरियों को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औड़िहार(गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौला गांव में मंगलवार की शाम कुत्ता छोड़ने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने मारपीट कर दो किशोरियों को घायल कर दिया। उनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। इस मामले में किशोरियों के पिता ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

भटौला गांव निवासी रामनरेश यादव की दो पुत्रियों ने मंगलवार की शाम करीब चार बजे पड़ोसी दो युवकों से कुत्ता खुला न छोड़ने को कहा। इस पर युवक किशोरियों से बहस करते हुए उन्हें मारपीट कर घायल कर दिए। घटना के बाद मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। पिता ने तत्काल घटना की सूचना डायल 100 को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घायलों किशोरियों की मरहम-पट्टी प्राइवेट चिकित्सक से कराई गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रामनरेश की तहरीर पर दो नामजद लोगों के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें