फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली(गाजीपुर)। सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनि गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो मकानों को बारी-बारी से खंगाला। इस दौरान दोनों मकानों से कुल 50 हजार नकदी और लगभग पांच लाख के सोने-चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गए। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

महमूदपुर हथिनि गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी लीलावती यादव और इनके मकान से सटे अमरनाथ यादव का परिवार गर्मी की वजह से छत पर सो रहा था। रात करीब एक बजे चोर अमरनाथ के मकान में घुस गए। बक्सा तोड़ कर उसमें रखे 30 हजार नकदी और लाखों का जेवरात चुरा लिए। इसके बाद बगल में स्थित लीलावती के मकान में पहुंच गए। कमरे में रखा बक्सा का ताला तोड़ कर उसमें से 20 हजार रुपये नकदी और लाखों का जेवरात निकाल लिए। खटपट की आवाज सुनकर लीलावती की नींद खुल गए। वह नीचे आई तो देखा कि कमरे के अंदर दो-तीन की संख्या में चोर मौजूद थे। वह शोर मचाने लगी। जब तक आसपास के लोग घरों से निकल कर मौके पर पहुंचते, तब तक चोर मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि चोरों ने 50 हजार नकदी सहित करीब पांच लाख के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं। चोरी की घटना से ग्रामवासियों में गुस्सा और भय दोनों व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने रात में गश्त करना बंद कर दिया है। इसी कारण चोरों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। चोर मकान से चोरी कर रात के अंधेरे में आराम से निकल जा रहे हैं। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से चोरी की तहरीर दे दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द ही इस चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें