फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा(गाजीपुर)। बारा-ताड़ीघाट मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का संचालन रुक नहीं पा रहा है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि आए दिन मार्ग पर गाड़ियां फंस जा रही हैं, जिससे जाम लग जा रहा है। इसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की लिखित तथा मौखिक जानकारी दिए जाने के बाद भी परिवहन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं। इन दिनों बारा-ताड़ीघाट हाइवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण ट्रैफिक को वन-वे किया गया है। इस निर्माणाधीन मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। बावजूद इस मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का परिचालन धड़ल्ले से जारी है। यह मार्ग इतना खराब है कि बड़े-बड़े गड्ढों में ट्रक फंस कर खराब हो जाते हैं और सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। ऐसे में वाहनों की लंबी कतरें लग जाती हैं। परेशान लोग यादव मोड़ से गहमर तक का सफर पैदल तय करने पर मजबूर होते हैं। सबसे दयनीय हालत मरीजों तथा महिलाओं की हो जाती है। इधर लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रतिबंध के बावजूद ओवरलोड ट्रकों के परिचालन जारी है। मनमानी वसूली कर इन भारी वाहनों को इन सड़कों पर जाने की अनुमति दे दी जाती है। हैदर अली खां, याहियाखां, इम्तियाज खां, गुलशेर अली, एजाज खां आदि ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें