सादात/ भीमापार (गाजीपुर)। सादात थाना क्षेत्र के पट्टी गरीब उर्फ मई भीमापार मार्ग पर कुवांटी गांव निवासी अनीता कश्यप (35) आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती है। वह किसी गर्भवती महिला को लेकर सैदपुर अल्ट्रासाउंड कराने बाइक से जा रही थी। जैसे ही वही रिस्ती गांव के पास पहुंची पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई। उसे आनन-फानन में लोग इलाज के लिए भीमापार सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।