फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक सवार बदमाशों ने किया अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण का प्रयास
फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत अनंगपुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली से आए एक व्यक्ति के बेटे के अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब लोग वहां पहुंचे तो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूर्या अपार्टमेंट, प्रहलादपुर नई दिल्ली निवासी मनोहरलाल 13 जून को अपने परिवार के साथ फरीदाबाद आए थे। बताया जाता है कि जब वह घर वापस जा रहे थे तो अनंगपुर रोड के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर जबरन गाड़ी रुकवा ली। मनोहर लाल के अनुसार एक बदमाश ने बंदूक की नोक पर उनके बेटे को अगवा करने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को एकत्र होते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। थाना सूरजकुंड पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विशाल कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें