फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया/मतसा। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर कला गांव स्थित शिव मंदिर के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक आटो को बचाने में वृद्ध को टक्कर मारते हुए गड्ढे में उतर गया। गंभीर रूप से घायल होने से वृद्ध की मौत हो गई। मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर जाम लगा दिया। तहसीलदार के आश्वासन पर दो घंटा बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। इसके बाद शव के साथ ही चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस कोतवाली लाई।
विज्ञापन

इलाके के सब्बलपुरकला निवासी दया प्रजापति (65) गुरुवार की सुबह पैदल ही सब्बलपुर खुर्द मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वापस घर आ रहे थे। इसी बीच करीब आठ बजे गांव में स्थित शिव मंदिर के पास अचानक पीछे से तेज रफ्तार में एक अनियत्रित ट्रक आया। सामने से आ रहे आटो को बचाने में दया को टक्कर मारते हुए गड्ढे में उतर गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। जानकारी होते ही घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और मुआवजा की मांग को लेकर दिन में दस बजे ग्रामीणों के साथ गाजीपुर-जमानिया पर जाम लगा दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने में जुट गई, लेकिन ग्रामीण मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर तहसीलदार आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को मुआवजा का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटा बाद 12 बजे जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चालक को ट्रक सहित कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जे में ले लिया गया है। घायल के भाई ने मामले की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें