फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गार्ड की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बलिया निवासी नंदकिशोर गौड़ का पुत्र दिलीप (25) पीएनसी के निर्माण कार्य में गार्ड का काम करता था। इशोपुर में काम समाप्त होने के बाद वह शनिवार की रात करीब दस बजे कैथी में स्थित हेड आफिस में जाने के लिए स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए पैदल ही आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार को मृतक के पिता नंदकिशोर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें