फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना पुलिस ने रविवार की रात बिहारीगंज चौराहा के पास दहेज हत्या के एक अरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसका संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के बिहारीगंज में आठ माह पहले एक विवहिता की संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में विवाहिता के मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद आरोपी पति फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में रविवार की रात करीब नौ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बिहारीगंज चौराहा क े पास मौजूद है और जौनपुर भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सिधौना चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। कुछ ही दूर जाने पर पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया बिहारीगंज निवासी राकेश राम दहेज हत्या का आरोपी है। वह आठ माह से फरार चल रहा था। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें