फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आने के बाद युवक ने दूसरी जगह ब्याही युवती से मांगी उसकी दुल्हन, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी। करीब नौ माह पूर्व तहसील परिसर में दिनदहाड़े हुई गैंगवार में पकड़े गए आरोपी संदीप ने जेल जाने के बाद दूसरी जगह विवाह रचाने वाली युवती के पति को उसकी मंगेतर लौटाने की धमकी दी है। इसके अलावा उसने युवती से किसी भी प्रकार के संबंध न बनाने की भी चेतावनी दी है और उसकी बात नहीं मानने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी है। इसे लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन जेल से जमानत पर आया आरोपी कथित रूप से अपनी जिद पर अड़ा रहा। मामला नहीं सुलझता देख पीड़ित युवक थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि करीब नौ माह पूर्व मई में तहसील परिसर में दिनदहाड़े गैंगवार हुई थी। इसमें सिवानी पुलिस के हवलदार भागीरथ की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस दौरान मिठ्ठी गांव के संदीप कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मर्डर केस के कुछ दिन बाद ही संदीप की शादी राजस्थान के राजगढ़ तहसील के एक गांव निवासी युवती से होनी थी। मगर संगीन आरोपों में फंस जाने से लड़की के परिजनों ने संदीप के साथ यह रिश्ता तोड़ लिया। बाद में यह रिश्ता उपमंडल के गांव मंढोली खुर्द के सुनील कुमार के साथ तय हुआ और पिछले साल 12 फरवरी को दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। इसी बीच संदीप जेल से जमानत पर बाहर आ गया और अचानक 31 जनवरी को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को संदीप निवासी मिठ्ठी बताते हुए कहा कि युवती के साथ मेरा रिश्ता हुआ था और उससे आपका किसी प्रकार का कोई नाता नहीं है। युवती के पति सुनील को दो-तीन दिन का समय देते हुए संदीप ने कहा कि या तो मेरी मंगेतर मुझे लौटा दे, वरना अपनी जान से हाथ धो बैठोगे। इससे हैरान सुनील ने पूरी बात परिजनों को बताई तो इसे लेकर दोनों पक्षों की आरोपी के घर पर पंचायत भी हुई। मगर संदीप अपनी जिद पर अड़ा रहा। आरोप है कि संदीप ने दो टूक कहा कि युवती से मेरा रिश्ता पक्का हुआ था और अगर सुनील ने उसके साथ किसी भी प्रकार के संबंध बनाने की कोशिश की तो वह उसे जान से मार देगा। मामला नहीं सुलझा तो पीड़ित युवक थाने पहुंचा और पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ का कहना है कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने गांव में कई संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें