फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने विवाहिता से छेड़खानी की

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक दीवार फांद कर एक झोपड़ी में घुस गया। वह अंदर सोई विवाहिता से छेड़खानी करने लगा तथा विरोध करने पर उसके पति की पिटाई की। घरेलू सामानों को आग लगाने के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर पति-पत्नी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

तहरीर में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि रात में भोजन करने के बाद वह अपने बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रही थी। उसके पति पास की झोपड़ी में सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे बगल का ही एक युवक, जो शराब के नशे धुत्त था, दीवार फांद कर अंदर झोपड़ी में घुस गया। मेरा गला दबाने के साथ जबरदस्ती अपने साथ बाहर ले जाने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर बच्चे जाग कर रोने लगे। आवाज सुनकर पति तुरंत भागकर आए और मुझे युवक के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करने लगे। नशे में धुत युवक दोनों को मारने-पीटने लगा। जब हम दोनों जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे तो वह दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए घर एवं झोपड़ी में रखे सामानों पर मिट्टी का तेल डाल कर आग के हवाले कर दिया तथा फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोट दर्ज कर ली गई है। पति-पत्नी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें