फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस-ट्रक की भिड़ंत में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धरवा गैस एजेंसी के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर सोमवार की देर रात एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर निवासी भगेलू चौधरी (70) की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए उसे लेकर पत्नी कबुती देवी (65) पड़ोसी जिला बलिया के उजियार घाट के रहने वाले रिश्तेदार संजय कुमार (40) और शंभू प्रसाद (25) के साथ एंबुलेंस से वाराणसी जा रही थी। जैसे ही एंबुलेंस धरवा गैस एंजेसी के पास पहुंचा। वाराणसी की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही कबूतरी देवी ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने एंबुलेंस चालक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें