फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से साइकल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां स्थित सोहराब बाबा के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरखुपुर गांव निवासी सिकंदर (19) अपनी साइकल से किसी काम से नंदगंज बाजार जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। युवक के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक को हिसरात में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें